लाइव न्यूज़ :

असम के लुमडिंग जंगल में वन्य भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया गया अभियान

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:27 IST

Open in App

होजाई, आठ नवंबर असम सरकार ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में होजाई जिले के लुमडिंग संरक्षित वन में अवैध रूप से बसे लोगों को हटाने के लिए सोमवार को दो दिवसीय अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह दरांग जिले के गोरुखुटी इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जाने दो दिन बाद हुआ है, जिसमें दो लोग मारे गए थे और 20 से अधिक घायल हो गए थे।

होजाई के उपायुक्त अनुपम चौधरी ने बताया कि बेदखली अभियान सोमवार को शांतिपूर्ण रहा, जहां से पिछले कुछ दिनों में ज्यादातर लोग हट गए हैं, जिन्हें जिला प्रशासन ने जंगल को अतिक्रमण से मुक्त करने के उच्च न्यायालय के आदेश के बारे में काउंसलिंग दी।

अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीआरपीएफ की चार और असम पुलिस की तीन बटालियन सहित सात अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि हाथियों का प्रमुख निवास स्थान, यह जंगल 22,403 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है, जिसमें से 500 हेक्टेयर पर अतिक्रमण है।

चौधरी ने बताया कि पहले चरण में, अभियान जंगल के कमरपाणी और बेतनाला में अभियान चलाया गया था।

जिला प्रशासन ने वन विभाग के हाथियों को और जमीन खाली कराने के लिए उत्खनकों को लगाया है।

यहां अवैध रूप से बसने वाले अल्पसंख्यक और आदिवासी समुदायों की मिश्रित आबादी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो