लाइव न्यूज़ :

हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए जम्मू कश्मीर में अभियान की शुरुआत

By भाषा | Updated: November 9, 2021 14:34 IST

Open in App

जम्मू, नौ नवंबर हिम तेंदुए की जनसंख्या की समीक्षा के उद्देश्य से जम्मू कश्मीर में पहली बार मंगलवार को एक अभियान की शुरुआत की गयी। इस अभियान के तहत इस विलुप्तप्राय जानवर के रहने के स्थान की पहचान की जाएगी और उसके उचित संरक्षण के लिए भविष्य की चुनौतियों की समीक्षा की जाएगी।

पर्यावरण मंत्रालय के ‘हिम तेंदुए परियोजना’ के तहत 2195.50 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले ‘किश्तवाड़ हाई एल्टीट्यूड’ राष्ट्रीय उद्यान के लिए जम्मू कश्मीर वन्यजीव वार्डन सुरेश कुमार गुप्ता ने 48 सदस्यों वाले इस अभियान को जम्मू के मांडा चिड़ियाघर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अभियान को 12 दलों में बांटा गया है। हिम तेंदुओं को ‘अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ’ (आईयूसीएन) द्वारा विलुप्तप्राय घोषित किया गया है। यह तीन हजार से साढ़े चार हजार मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं और इन्हें किश्तवाड़ के बर्फीले इलाकों, जम्मू में उसके आसपास के क्षेत्रों तथा मध्य और उत्तर कश्मीर के इलाकों में भी देखा गया है।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हिम तेंदुओं की जनसंख्या की समीक्षा की प्रक्रिया देश के विभिन्न हिस्सों में जारी है और अब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद औपचारिक रूप से इसकी शुरुआत होने पर जम्मू कश्मीर भी इसमें शामिल हो गया है।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सर्वेक्षण जम्मू कश्मीर में पहले कभी नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे