लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरंग का पता लगाने के लिए अभियान जारी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 18:04 IST

Open in App

जम्मू, 22 नवंबर सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक भूमिगत सुरंग का पता लगाने के लिए बड़ा अभियान चल रहा है। संदेह है कि पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने इसी का इस्तेमाल कर भारत में प्रवेश किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये चारों आतंकवादी बृहस्पतिवार को एक ट्रक में छिपकर कश्मीर आने की फिराक में थे जिसे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टोल प्लाजा पर रोका गया और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चारों मारे गये।

मारे गये आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद का बड़ा जखीरा पकड़ा गया जिसमें 11 एके राइफल, तीन पिस्तौल, 29 ग्रेनेड तथा छह यूबीजीएल ग्रेनेड थे।

पुलिस के अनुसार ये आतंकवादी केंद्रशासित प्रदेश में 28 नवंबर से आठ चरणों में होने वाले जिला विकास परिषद के चुनावों में खलल डालने की बड़ी साजिश को अंजाम देने आये थे।

अधिकारियों ने कहा कि मारे गये आतंकवादियों के पास से जब्त सामग्री के आधार पर संदेह है कि वे सांबा जिले में किसी भूमिगत सुरंग के रास्ते पाकिस्तान से इस ओर घुस आये थे।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) शुक्रवार से सुरंग का पता लगाने का अभियान चला रहा है और सांबा जिले के रीगल गांव के पास सुरंग होने का संदेह है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है जिसमें सेना और पुलिस भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित