लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी को 28 फरवरी तक ‘कोविड-मुक्त’ बनाने के लिए अभियान शुरू

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:39 IST

Open in App

पुडुचेरी, 14 फरवरी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी को इस महीने के अंत तक कोविड-19 मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। यहां दैनिक मामले अब एकल संख्या में ही सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि '28 फरवरी तक कोविड-19 के शून्य मामले’ नाम से अभियान शुरू किया गया है और इस दौरान संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जाएगी और उनका इलाज किया जाएगा ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोविड-19 से मुक्ति के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समन्वय के साथ शनिवार को अभियान की शुरुआत की गई।

कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटे में रविवार को सुबह 10 बजे तक संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 657 हो गई। पुडुचेरी में संक्रमितों की संख्या 39,448 है और अब तक कुल 38,533 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 258 लोगों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो