लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ अभियान

By भाषा | Updated: January 9, 2021 13:06 IST

Open in App

नोएडा, नौ जनवरी वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार को गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने एक विशेष अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक सघन जांच गई और सैकड़ों वाहनों का चालान काटा गया जबकि कई वाहन जब्त किए गए।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आदेश जारी हुआ है, कि वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखकर चलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि इसके तहत आज गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने एक विशेष अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि इस जांच अभियान के दौरान कारों, दुपहिया वाहनों तथा कमर्शियल वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सैकड़ों वाहनों के चालान काटे गए, जबकि कई वाहन जब्त किए गए।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि वाहनों पर गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाने वाले तथा नंबर प्लेट पर नारे लिखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि आज की करवाई में बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल