लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा: डीजीपी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:30 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 मई जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड महामारी ने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को प्रभावित किया है, लेकिन सुरक्षा बलों का इस पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित है और आने वाले समय में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।

सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए कई क्षेत्रों का दौरा करने के बाद दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पत्रकारों से बात करते हुए, डीजीपी ने कहा कि समीक्षा बैठकों के दौरान, दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

डीजीपी ने कहा, "हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि कोविड महामारी ने कुछ हद तक आतंकवाद विरोधी अभियानों को प्रभावित किया है क्योंकि सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल के जवान वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कई पुलिस कर्मी प्रतिबंधों को लागू करने के लिए लॉकडाउन ड्यूटी पर हैं।"

उन्होंने कहा, "तो, इसने अभियानों को प्रभावित किया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम उस क्षेत्र को छोड़ रहे हैं और दूसरे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवादियों की भर्ती कम हो गई है और पुलिस चाहती है कि हथियार उठाने वाले युवा मुख्यधारा में लौट आएं।

उन्होंने कहा, " पुलिस गुमराह युवकों को आतंकवाद में शामिल होने से रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। कुलगाम में, युवाओं के एक समूह, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल होने वाले थे, उन्हें वापस लाया गया और उनके परिवारों से मिलाया गया। इसी तरह, दक्षिण कश्मीर के अन्य जिलों में, ऐसे कई समूहों को गलत रास्ते पर जाने से रोका गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान