लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: बघेल

By भाषा | Updated: April 4, 2021 22:19 IST

Open in App

रायपुर, चार अप्रैल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बघेल ने रविवार को असम से रायपुर लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद विमानतल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी रहेगा। वहीं नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में शिविरों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा , ‘‘लड़ाई में हमारे जवानों की शहादत हुई है, लेकिन वे बहादुरी से लड़े हैं। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं।’’

बघेल ने कहा,‘‘ हमारे सुरक्षा बल बुलंद हौसलों के साथ नक्सलियों से उनकी मांद में घुसकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई इस लड़ाई में नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है। हमें जानकारी मिली है कि नक्सली घटना स्थल से मृत और घायल नक्सलियों को चार ट्रेक्टर में भरकर ले गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि चार घंटे तक चली इस लड़ाई के दौरान सुरक्षा बलों के हौसलें बुलंद थे और उन्होंने नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्र में अंदर घुसकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का प्रभाव लगातार सिमट रहा है और उनका असर अब केवल एक सीमित क्षेत्र में रह गया है, इससे बौखलाकर वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। हम उनके प्रभाव क्षेत्र में लगातार पुलिस शिविर स्थापित कर रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रखेंगे।’’

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि असम से रायपुर वापस लौटने के बाद बघेल ने विमानतल पर राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से बीजापुर में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ की घटना के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले कुछ दिनों से असम के दौरे पर थे। वह वहां हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में मुख्यमंत्री ने शहर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की तथा उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि बघेल ने घायल जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक ने बयान जारी कर कहा है कि नक्सली हिंसा से पूरा प्रदेश शोकाकुल है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में उत्सव में थे।

कौशिक ने कहा है कि जब बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पहले से ही थी तब पूरी कार्रवाई में कहां चूक हुई है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा,‘‘ बड़ी संख्या में जवानों की शहादत ने सबको व्याकुल कर दिया है। इस समय चुनाव से ज्यादा हमारे सामने नक्सलवाद की चुनौती है। राज्य सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता से उनको कोई सरोकार नहीं है।’’

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए हैं तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया