लाइव न्यूज़ :

शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान : 888 मामले दर्ज, 283 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:47 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तथा राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत की पृष्ठभूमि में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे राज्य व्यापी अभियान के दौरान पिछले चार दिनों में 283 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर. भूसरेड्डी ने सोमवार को बताया कि जहरीली शराब से लोगों की मौत की घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध रूप से शराब कारोबार के खिलाफ 18 नवंबर से अभियान चलाया जा रहा है जो दो दिसंबर तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से शराब के निर्माण, बिक्री और उसकी तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पिछले चार दिनों में इस कारोबार में शामिल 283 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा कुल 888 मामले दर्ज किए गए हैं।

भूसरेड्डी ने बताया कि इस अभियान के दौरान अब तक अवैध रूप से बनाई गई 18,286 लीटर शराब बरामद की गई है और इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 1,52,575 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी जिला आबकारी अधिकारियों, उप आबकारी आयुक्तों तथा संयुक्त आबकारी आयुक्तों को प्रदेश की विभिन्न आबकारी दुकानों का निरीक्षण करते हुए उनसे नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। इस सिलसिले में अब तक 12,957 दुकानों का निरीक्षण कर 14,892 नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज की आबकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को शराब की दुकानों के गहन निरीक्षण और संदिग्ध आचरण वाले दुकानदारों की दुकानों तथा अल्कोहल चोरी की आशंका वाले ढाबों के आसपास की दुकानों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड विधान, गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ अन्य कठोर धाराओं में भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रयागराज तथा राजधानी लखनऊ में जहरीली शराब पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए