लाइव न्यूज़ :

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान : 203 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 30, 2021 23:39 IST

Open in App

लखनऊ, 30 मई उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से निर्मित शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को 203 लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 11785 लीटर शराब बरामद की गई।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आदेश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार दबिश एवं निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में कुल 203 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से अवैध रूप से बनाई गई 11785 लीटर शराब बरामद की गई।

सूत्रों ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार 79,455 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया।

उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा आबकारी दुकानों का भी गहन निरीक्षण किया जा रहा है एवं स्‍टाक के सत्यापन के साथ-साथ स्‍टाक के बार कोड एवं क्‍यू.आर.कोड की सूक्ष्‍मता से जॉंच भी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर