लाइव न्यूज़ :

कैमरों की फुटेज से हुई बाघ की मौजूदगी की पुष्टि : गांव में आवागमन पर लगी पाबंदी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:18 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 20 जनवरी शाहजहांपुर जिले के नगला इब्राहिम गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरों की फुटेज से वहां बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद गांव के एक बड़े इलाके में आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

प्रभागीय वन अधिकारी आदर्श कुमार ने बुधवार को बताया कि जिले की तिलहर तहसील स्थित नगला इब्राहिम गांव के निवासियों ने करीब एक हफ्ता पहले गांव में एक बाघ और उसके बच्चों के मौजूद होने की सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि इसकी खबर मिलने पर वन विभाग ने गांव के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे जिनकी फुटेज में पता चला है कि गांव में बाघ मौजूद हैं।

कुमार ने बताया कि कि ग्रामीणों के मुताबिक बाघ के साथ उसके बच्चे भी हैं। ऐसे में अभी दो दिन और निगरानी की जाएगी। इस कार्य के लिए कैमरे तथा दो टीमें लगाई गई हैंl

उन्होंने बताया कि नगला इब्राहीम गांव के आसपास के क्षेत्र में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है एवं किसानों को खेतों में जाने से भी रोका गया है।

लोगों का कहना है कि तिलहर तथा कटरा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इस बाघ तथा उसके बच्चों की मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोग डरे हुये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह