लाइव न्यूज़ :

29 से 31 मई के बीच भारत यात्रा पर रहेंगे कंबोडिया नरेश नोरोदम सिहामोनी, करेंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात

By भाषा | Updated: May 27, 2023 07:35 IST

बता दें कि कंबोडिया के मौजूदा नरेश की भारत यात्रा करीब छह दशक के बाद हो रही है। पिछली बार उनके पिता ने 1963 में भारत यात्रा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकंबोडिया नरेश नोरोदम सिहामोनी 29 से 31 मई तक भारत की यात्रा पर आएंगेविदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है और आयोजित कार्यक्रमों के बारे में भी बोला है। कंबोडिया नरेश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।

नई दिल्ली:  कंबोडिया के नरेश नोरोदम सिहामोनी 29 से 31 मई तक भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आएंगे। उनकी यात्रा के दौरान भारत और कंबोडिया के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के मौके पर हो रहे कार्यक्रमों का समापन होगा। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि कंबोडिया के नरेश के साथ 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें शाही महल के मंत्री, विदेश मंत्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। 

दोनों देशों के बीच 1952 में राजनयिक रिश्ते हुए थे स्थापित

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और कंबोडिया के बीच राजनयिक रिश्ते स्थापित होने के 70 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का नरेश की राजकीय यात्रा के दौरान समापन होगा। दोनों देशों के बीच 1952 में राजनयिक रिश्ते स्थापित हुए थे। बयान में कहा गया है कि सिहामोनी की आगामी यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत और गहरा करेगी। 

राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर भी जाएंगे कंबोडिया के नरेश

कंबोडिया के मौजूदा नरेश की भारत यात्रा करीब छह दशक के बाद हो रही है। पिछली बार उनके पिता ने 1963 में भारत यात्रा की थी। कंबोडिया नरेश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर कंबोडिया नरेश से मुलाकात करेंगे। वह राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 

टॅग्स :भारतनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों