लाइव न्यूज़ :

पीएफआई के कथित सदस्यों की गिरफ्तारी पर सरकार से जवाब-तलब

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:05 IST

Open in App

प्रयागराज, छह जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पीएफआई के कथित तीन सदस्यों की याचिका पर केंद्र और प्रदेश सरकारों को जवाबी हलफनामा दाखिल करने को मंगलवार को कहा।

पीएफआई के इन कथित सदस्यों को पिछले साल पांच अक्तूबर को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वे सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती के परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे थे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ये लोग हाथरस की घटना का अनुचित लाभ लेने और कानून- व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने के साथ ही प्रदेश में जातिगत दंगे भड़काने के इरादे से हाथरस जा रहे थे।

न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी और न्यायमूर्ति शमीम अहमद की पीठ ने मुजफ्फरनगर के अतीक उर रहमान, बहराइच के मसूद और रामपुर के आलम द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोप लगाया था कि इन तीनों का पीएफआई की विद्यार्थी शाखा कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) से संबंध है।

जेल से रिहाई की मांग करते हुए इन याचिकाकर्ताओं ने मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती दी है और इस आदेश को गैर कानूनी बताया है।

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 जनवरी, 2021 तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए