लाइव न्यूज़ :

आंदोलन करने वालों को ‘आंदोलनजीवी’ कहना मोदी की लोकतंत्र विरोधी सोच का सबूत:गहलोत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:24 IST

Open in App

जयपुर, नौ फरवरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंदोलन करने वालों के लिए 'आंदोलनजीवी' शब्द के इस्तेमाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि यह उनकी लोकतंत्र विरोधी सोच का सबूत है।

गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘ महात्मा गांधी देश की मांगों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करते थे। अहिंसक आंदोलने के दम पर ब्रिटिश साम्राज्य को भारत से खदेड़ने वाले गांधीजी के देश में आंदोलन कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा आंदोलनजीवी कहना उनकी लोकतंत्र विरोधी सोच का सबूत है। भारत की बुनियाद आंदोलनों से बनी है।’’

गहलोत ने कहा,‘‘आजादी से पूर्व आरएसएस स्वतंत्रता आंदोलन से और आजादी के बाद जनसंघ और भाजपा ने जनहित आंदोलनों से हमेशा दूरी बनाए रखी इसलिए वे आंदोलनों का महत्व नहीं समझते।’’

मुख्यमंत्री के अनुसार 100 से ज्यादा किसानों की मौत पर एक शब्द बोलने की बजाय प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी शहादत का मजाक उड़ाने का प्रयास किया है जो निंदनीय है।

गहलोत ने कांग्रेस पार्टी 'सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए अभियान की शुरुआत पर एक वीडियो संदेश भी शेयर किया।

इसमें उन्होंने लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए कहा,‘‘ आज लोकतंत्र खतरे में है जिस रूप में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार चल रही है, इस सरकार से न्यायपालिका, सीबीआई, आयकर विभाग, ईडी, निर्वाचन आयोग जैसी तमाम संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं। ऐसे हालात में लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा। समाज का हर तबका देश के भविष्य को लेकर चिंतित है।’’

गहलोत के कहा कि युवा पीढ़ी आगे आकर कांग्रेस के इस अभियान से जुड़े ताकि सही तस्वीर देश की जनता तक पहुंचे, ये हमारा प्रयास होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपनी बात पहुंचा सकते हैं, जब मीडिया दबाव में है तब इसकी और ज्यादा आवश्यकता बढ़ गई है।

वहीं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस अभियान की शुरुआत एक संवाददाता सम्मेलन में की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा,‘‘ इस अभियान के तहत युवाओं को जोड़कर सत्यमेव जयते के आधार पर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए