लाइव न्यूज़ :

भोपाल हवाई अड्डे पर फोन कर दी विमान अपहरण की धमकी, पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 11:37 IST

Open in App

भोपाल, नौ जून मध्य प्रदेश के भोपाल और इन्दौर के हवाई अड्डों से विमान का अपहरण कर पाकिस्तान ले जाने की फोन पर कथित धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार की देर रात यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर शुजालपुर कस्बे से पकड़ा है।

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इस बीच दोनों हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।

भोपाल के गांधीनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण शर्मा ने बुधवार को पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘ भोपाल हवाई अड्डे पर फोन करके विमान को अगवा कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी देने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को कल देर रात शुजालपुर से पकड़ा गया है। युवक से सघन पूछताछ की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के बाद युवक की गिरफ्तारी की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि भोपाल के राजा भोज विमानतल पर मंगलवार को लगभग पांच बजे फोन कर भोपाल और इंदौर के हवाई अड्डे से विमान को अगवा कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद हवाई अड्डा प्रबंधन द्वारा मामले की शिकायत गांधी नगर पुलिस थाने में की गई।

भोपाल हवाई अड्डे की सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि विमान अपहरण की धमकी का फोन आने के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

वहीं हवाई अड्डा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि कल देर शाम को भोपाल से मुंबई जाने वाली उड़ान को सख्त जांच के बाद यहां से रवाना किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर