लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता उच्च न्यायालय बंगाल में नगर निकाय चुनाव पर भाजपा की याचिका पर 29 नवंबर को सुनवाई करेगा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:04 IST

Open in App

कोलकाता,24 नवंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल में एक चरण में नगर निकाय चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को निर्देश देने की भाजपा की याचिका पर 29 नवंबर को सुनवाई करेगा।

भारतीय जनता पार्टी के वकील ने अदालत से इस मामले की तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध करते हुए दावा किया कि राज्य सरकार कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों के चुनाव कराने पर विचार कर रही है।

राज्य सरकार के वकीलों ने भी अनुरोध किया कि इस मामले की सुनवाई यथाशीघ्र की जाए।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने कहा कि वह अगले सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगी।

एसईसी ने एक हलफनामे में अदालत से कहा था कि वह कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों का चुनाव पहले कराना चाहता है क्योंकि इन दोनों शहरों में कोविड-19 टीकों की पूर्ण खुराक ले चुके लोगों की संख्या अधिक है।

एसईसी ने कहा कि राज्य में अन्य नगर निकायों के चुनाव बाद में विभिन्न चरणों में कराये जाएंगे।

हालांकि, याचिकाकर्ता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी ने एसईसी और राज्य सरकार को सभी नगर निकायों का चुनाव, जहां कहीं होना है, एक साथ कराने के लिए निर्देश देने का अदालत से अनुरोध किया है।

याचिका में दावा किया गया है कि कोलकाता नगर निगम सहित एक सौ से ज्यादा निगम निकायों के चुनाव हावड़ा से भी कहीं ज्यादा समय से नहीं हुए हैं।

इन निकायां के चुनाव अप्रैल-मई 2020 में होने थे लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रसार की वजह से इन्हें टाल दिया गया था। इन नगर पालिकाओं और निगर निगमों का संचालन इस समय राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासकों का बोर्ड कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?