लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक शिक्षिका के तबादले पर लगायी रोक

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:31 IST

Open in App

कोलकाता, 15 सितंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अनुबंध पर काम कर रही एक शिक्षिका का पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हुगली से मालदा जिले में तबादला करने के आदेश पर बुधवार को अंतरिम रोक लगा दी। हुगली से मालदा जिले की दूरी करीब 300 किलोमीटर है।

याचिकाकर्ता अनिमा नाथ उन पांच शिक्षकों में एक हैं जिन्होंने सॉल्ट लेक इलाके में राज्य के शिक्षा विभाग के मुख्यालय विकास भवन के सामने प्रदर्शन करते हुए कथित तौर पर ‘‘जहर खा लिया’’ था। ये शिक्षक दूर-दराज के संस्थानों में अपने तबादले का विरोध कर रहे थे।

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि वेतन वृद्धि समेत नौकरी से संबंधित मांगों को लेकर अनुबंध पर काम कर रहे अन्य शिक्षकों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने के बाद प्राधिकारियों ने उन्हें तबादला आदेश जारी कर दिया।

न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने शिक्षिका के तबादले पर 30 नवंबर तक के लिए अंतरिम रोक लगा दी। इस मामले पर अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।

नाथ के वकील विकास भट्टाचार्य और फिरदौस शमीम ने कहा कि तबादला आदेश जारी किया गया लेकिन सरकार की अनुबंधित शिक्षकों के लिए ऐसी कोई नीति नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि केवल 10,000 रुपये के मासिक वेतन के साथ शिक्षिका दो मकानों का खर्च नहीं उठा सकती। पहला मकान हुगली में जहां उसका परिवार रहता है और दूसरा मालदा में, जहां उसका तबादला किया गया।

शमीम ने यह भी दावा किया कि नाथ एक हाई स्कूल में अनुबंध पर पढ़ाती हैं और उनका तबादला एक मदरसे में किया गया जो नियमों के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो