लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कॉलेज शिक्षक को बर्खास्त करने की पैनल की सिफारिश दरकिनार की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:18 IST

Open in App

कोलकाता, 17 सितंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कॉलेज के एक शिक्षक को सेवा से हटाने या तबादला करने संबंधी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की सिफारिश को बृहस्पतिवार को दरकिनार कर दिया। एक महिला सहकर्मी ने शिक्षक के खिलाफ आरोप लगाया था कि उन्होंने ऐसी भाषा का प्रयोग किया है जो कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है।

न्यायमूर्ति अमृत सिन्हा ने विद्यासागर कॉलेज के प्रशासनिक समूह को निर्देश दिया कि वह 10 दिनों के भीतर आईसीसी के पुन:गठन के लिए आवश्यक कदम उठाए और आवेदक को सुनवायी का उचित मौका दे।

न्यायमूर्ति सिन्हा ने आईसीसी की उस अंतिम रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया जिसमें आवेदक शिक्षक का तबादला दूसरी जगह करने या उन्हें सेवा से हटाने की सिफारिश की गयी थी।

अदालत ने निर्देश दिया कि आवेदक को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा और आईसीसी 30 दिसंबर तक शिकायत का निपटारा करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग