लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गंगासागर मेले के आयोजन की अनुमति दी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:25 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जनवरी कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को इस साल गंगासागर मेले के आयोजन की इजाजत दे दी, लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गंगा के सागर में संगम स्थल पर पवित्र डुबकी के लिए उमड़ने वाली भीड़ से बचने के लिए ई-स्नान की जरूरत पर बल दिया।

मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार को सागर द्वीप में मेला स्थल पर लोगों को मुफ्त में 'ई-स्नान किट' उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही अन्य स्थानों के श्रद्धालुओं को मामूली शुल्क पर इस किट को मंगाने की सुविधा प्रदान करने के लिए कहा। ई-स्नान किट में एक छोटे पात्र में गंगासागर का पवित्र जल होगा।

राज्य सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि ऐसा इंतजाम किया गया है। उसने अदालत से कहा कि अन्य वर्षों की तुलना में इस साल में बहुत कम श्रद्धालु मेले के लिए पहुंचे हैं। उसने खंडपीठ से कहा कि मेले में सभी स्वास्थ्य नियमों का पालन किया जा रहा है।

उच्च न्यायालय में दाखिल की गयी एक रिपोर्ट में राज्य के स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक ने कहा कि वैसे नदी जैसे बहते पानी या समुद्र जैसे लवणीय पानी में स्नान से कोविड-19 संक्रमण का जोखिम बहुत कम होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यथेष्ट एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं को आपस में एक दूसरे से दूरी बनाते हुए चरणबद्ध तरीके से डुबकी लगाने की अनुमति दी जाती है। ’’

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आठ जनवरी को पश्चिम बंगाल सरकार को गंगासागर के आयोजन के लिए किये गये इंतजाम पर बुधवार को एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था जिसके आधार पर वह तय करेगा कि महामारी के मद्देनजर इस साल वार्षिक मेले की अनुमति दे या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू