लाइव न्यूज़ :

कैग ने केरल सरकार के बाढ़ प्रबंधन की आलोचना की

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:14 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 नवंबर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने केरल सरकार के बाढ़ प्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा है कि केरल राज्य जल नीति 2008 को राष्ट्रीय जल नीति के अनुसार अद्यतन नहीं किया गया है।

कैग की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि जब 2018 में केरल में बाढ़ ने कहर बरपाया था तब अधिकारी एहतियाती अलर्ट या चेतावनी जारी करने में विफल रहे थे।

कैग की ‘केरल में बाढ़ के लिए तैयारी और प्रतिक्रिया’’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट को बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया। इसमें कहा गया है, ‘‘केरल राज्य जल नीति 2008 को राष्ट्रीय जल नीति के अनुसार अद्यतन नहीं किया गया और राज्य में बाढ़ नियंत्रण तथा बाढ़ प्रबंधन के प्रावधानों की कमी है।’’

कैग ने कहा कि राज्य की आपदा प्रबंधन योजना में बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों के लिए केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के मानदंडों के अनुरूप बाढ़ की संवेदनशीलता का नक्शा शामिल नहीं है।

कैग ने यह भी पाया कि वर्षा, धारा-प्रवाह आदि पर वास्तविक समय आधारित आंकड़ा प्राप्त करने संबंधी परियोजना के पांच साल बीत जाने के बाद भी वास्तविक समय के आधार पर विश्वसनीय आंकड़ा नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘2018 की बाढ़ के दौरान या उसके बाद बांध स्थलों और सरकारी कार्यालयों सहित कुछ क्षेत्रों में संचार बुनियादी ढांचा काम नहीं कर रहा था।’’

इस बीच विधानसभा में पेश की गई कैग की वित्त ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य ने मध्यम अवधि की वित्तीय योजना में निर्धारित लक्ष्यों में से कोई भी हासिल नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा