लाइव न्यूज़ :

इंदौर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चलेगी केबल कार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:30 IST

Open in App

इंदौर, 28 जून मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जन परिवहन की आसानी के लिए प्रशासन केबल कार चलाने की योजना पर काम कर रहा है।

इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुरानी घोषणा के मुताबिक हम इंदौर के भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों में केबल कार चलाना चाहते हैं। इसके लिए हम जल्द ही सलाहकार नियुक्त करेंगे और व्यवहार्यता सर्वेक्षण कराएंगे।"

उन्होंने बताया कि केबल कार परियोजना के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के बजट में 75 लाख रुपये का शुरुआती प्रावधान किया गया है।

शर्मा ने कहा, "केबल कार परियोजना की वास्तविक लागत का अनुमान व्यवहार्यता सर्वेक्षण के बाद ही लगाया जा सकेगा।"

संभाग आयुक्त के मुताबिक प्रशासन की योजना है कि शहर में केबल कार के मार्ग को इस प्रकार तय किया जाए जिससे यह शहर में प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना से जुड़ जाए।

उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर फ्लाईओवरों के निर्माण को लेकर भी व्यवहार्यता सर्वेक्षण कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां