लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में आज शाम होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

By भाषा | Updated: September 26, 2021 14:22 IST

Open in App

लखनऊ, 26 सितंबर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्‍य में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार शाम को विस्तार होगा। राजभवन से अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे लंबे समय से मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों को अब विराम मिल गया। राजभवन से मिली सूचना के अनुसार रविवार शाम साढ़े पांच बजे मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में होगा।

मौजूदा समय में राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत 23 कैबिनेट मंत्री, नौ स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 21 राज्य मंत्री हैं। राज्य विधानसभा में सदस्‍यों की संख्‍या 403 होने की वजह से नियमानुसार 60 मंत्री बनाये जा सकते हैं, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 53 मंत्री हैं और सात पद खाली हैं। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार व फेरबदल के बाद से ही बढ़ गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह