लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट सचिव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग न लेने पर अधिकारियों को किया आगाह

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित अधिकारियों को आगाह किया कि अगर वे समारोह में शामिल नहीं हुए तो इसे ‘‘गंभीरता’’ से लिया जाएगा।

सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को भेजे पत्र में गौबा ने कहा कि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह की अपनी महत्ता है और समारोह के लिए आमंत्रित अधिकारियों से इसमें भाग लेने की उम्मीद की जाती है। लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा देखा गया कि कुछ आमंत्रित अधिकारी समारोह में शामिल नहीं हुए। इस अवसर की बड़ी राष्ट्रीय महत्ता होने पर विचार करते हुए यह अनुचित है। अधिकारियों को साफ तौर पर यह याद दिलाने की आवश्यकता है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना उनका कर्तव्य है।’’

गौबा ने अपने पत्र में यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण सामाजिक दूरी की आवश्यकता को देखते हुए केवल संयुक्त सचिव और उससे ऊपर के पद के अधिकारियों को ही इस साल समारोह में आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने सचिवों से कहा, ‘‘आप स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित अपने मंत्रालय/विभाग के सभी अधिकारियों को समारोह में भाग लेने की सलाह दे सकते हैं। आप उन्हें आगाह भी कर सकते हैं कि इस अवसर पर उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड