लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट सचिव ने कोविड-19 की स्थिति पर 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ की बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: July 5, 2020 05:34 IST

कोरोना से बढ़ते संक्रमण के बीच बैठक के दौरान 'अनलॉक 2' के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को कड़ाई से लागू करने और कोविड-19 की स्थिति पर पैनी निगाह रखने पर जोर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक की।कैबिनेट सचिव ने स्पष्ट किया है कि जिन आर्थिक गतिविधियों की इजाजत दिशा-निर्देश में दी गई है, उन्हें तेज करना चाहिए।

नई दिल्ली। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कोविड-19 की स्थिति और 'अनलॉक 2' चरण में तमाम काजकाज को फिर से शुरू करने को लेकर 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्य सचिव ने 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों व स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक के दौरान 'अनलॉक 2' के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को कड़ाई से लागू करने और कोविड-19 की स्थिति पर पैनी निगाह रखने पर जोर दिया।

बैठक की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि माना जाता है कि कैबिनेट सचिव ने स्पष्ट किया है कि जिन आर्थिक गतिविधियों की इजाजत दिशा-निर्देश में दी गई है, उन्हें तेज करना चाहिए ताकि आम जीवन शुरू हो सके। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, असम तथा जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया था। अनलॉक2 के दिशा-निर्देश एक जुलाई से प्रभावी हुए हैं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्रलाय ने निषिद्ध क्षेत्र के बाहर अधिक आर्थिक गतिविधियां खोलने की अनुमति दी है। हालांकि स्कूल तथा कॉलेज बंद हैं। 

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं 6.48 से ज्यादा  लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस के 648315 मामले सामने आए हैं, जिसमें के 18655 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है। देशभर में अब तक 394226 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और भारत में कोरोना के 235433 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में कोरोना वायरस के 648315 मामले सामने आए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र में सामने आए हैं सबसे ज्यादा मामले, संक्रमितों की संख्या 2 लाख

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7074 नए मामले सामने आए और 295 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 64 और मरने वालों की संख्या 8671 है। राज्य में एक्टिव सक्रिय मामलों की संख्या 83 हजार 295 है।"

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए