लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट सचिव ने डीपीआईआईटी सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र के असमय निधन पर शनिवार को गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें असाधारण गुणों वाला एक उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारी बताया ।

गौबा ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘ डॉ. महापात्र एक प्रिय सहयोगी थे और कार्यनीतिक सोच तथा नेतृत्व के असाधारण गुणों वाले एक उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारी थे।’’

उन्होंने कहा कि अधिकारिता समूहों में से एक के प्रमुख के रूप में, उन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ वर्तमान लड़ाई में पूर्ण समर्पण के साथ काम किया।

कैबिनेट सचिव ने कहा कि जांच में संक्रमित पाए जाने तथा अस्वस्थ होने के बावजूद, उन्होंने लंबे समय तक काम करना जारी रखा और बहुत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश भर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी करते रहे।

गौबा ने कहा कि वह अपने सक्रिय दृष्टिकोण तथा सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए याद रखे जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘उनका (महापात्र का) असमय निधन हम सभी लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

गौरतलब है कि महापात्र का शनिवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। उन्हें अप्रैल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

वर्ष 2019 के अगस्त में डीपीआईआईटी के सचिव का कार्यभार संभालने से पहले गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे महापात्र ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन