लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट सचिव ने दिल्ली सरकार से चिकित्सा ढांचा बढ़ाने को कहा, ऑक्सीजन की स्थिति से नाराज

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की उपलब्धता से जुड़ी स्थिति पर नाराजगी जताई और शहर में चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।

कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए यहां हुई उच्च स्तरीय बैठक में गौबा ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर उसे आवंटित ऑक्सीजन का उठान करने की कोशिश करे।

आधिकारिक बयान के मुताबिक कैबिनेट सचिव ने ऑक्सीजन को लेकर हाल में हुई घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की जिसमें पर्याप्त एवं समय पर आक्सीजन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

बयान के मुताबिक उन्होंने दिल्ली सरकार से कहा कि वह उसे आवंटित ऑक्सीजन सभी उपायों का इस्तेमाल कर उठवाने का पूरा प्रयास करे और सुनिश्चित करे कि उनके पास उपलब्ध ऑक्सीजन का तार्किक और पारदर्शी तरीके से वितरण हो, ऑक्सीजन कहीं और भेजी नहीं जाए या बर्बाद नहीं हो।

कैबिनेट सचिव ने यथाशीघ्र दिल्ली के चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि कोविड-19 बिस्तरों, आईसीयू और वेंटिलेटर की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

उन्होंने जोर दिया कि कोविड-19 बिस्तर और अन्य संबंधित जानकारी जैसे दवाओं की उपलब्धता जनता को देने की जरूरत है।

गौबा ने कहा कि सूचना को वेबसाइट और ऐप पर अपलोड किया जाना चाहिए ताकि जरूरतमंद इन सुविधाओं और दवाओं के लिए सही स्थान पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा से जुड़ी जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन बनानी चाहिए और उसे लोकप्रिय बनाना चाहिए। हेल्पलाइन सेवा समर्पित कर्मचारियों से सुसज्जित कॉल सेंटर से दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग