लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल ने की कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:24 IST

Open in App

ईटानगर, 23 मई अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिये ऑक्सीजन युक्त 1000 बिस्तरों को तय समयसीमा में तैयार करने के लक्ष्य को हासिल करने के काम में तेजी लाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में हुई एक डिजिटल बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा रविवार को जारी बयान के मुताबिक बैठक में ऑक्सीजन सुविधायुक्त बिस्तरों, प्रेशर स्विंग एडसार्प्शन (पीएसए) संयंत्र, दवाओं, टीकों की उपलब्धता और महामारी से निपटने के उपायों पर चर्चा हुई।

इसमें कहा गया कि खांडू ने जिला प्रशासनों को निर्देश दिया है कि जिला और उप मंडल स्तर पर और खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के लिये पंजीकरण करने में सहायता करने का तंत्र विकसित करें।

बैठक में फैसला किया गया कि सरकार का मुख्य ध्यान फिलहाल महामारी से निपटना है लेकिन दूसरे काम भी जारी रहने चाहिए।

मंत्रिमंडल ने इस दौरान पापुनाला से निरजुली (बी) और निरजुली से बंदरदेवा (सी) चार-लेन राजमार्ग (एनएच-415) के लिये पैकेज बी और सी की स्थिति की समीक्षा की। मंत्रिमंडल ने दोनों पैकेजों के लिये विध्वंस की लागत को प्रोत्साहन के तौर पर देने तथा कोलमा में डिक्रोंग नदी के ऊपर वाया-डक्ट के निर्माण के लिये भूमि मुआवजे के भुगतान के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

मंत्रिमंडल की बैठक में इसके अलावा कुछ और प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान