लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद चल रही है : अजय माकन

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:51 IST

Open in App

जयपुर, छह जुलाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन ने कहा कि राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद चल रही है।

कांग्रेस नेता और राजस्थान के प्रभारी माकन ने मंगलवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महँगाई व पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी हुए क़ीमतों के विरोध में बुधवार से शुरू होने वाले केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन अभियान को लेकर चर्चा की।

पार्टी की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में माकन ने कहा, ‘‘यह सच है कि मंत्रिमंडल में मंत्री पद खाली हैं और राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। पार्टी संगठनों में जिला और ब्लॉक स्तर पर भी नियुक्तियां होंगी।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘काम प्रगति पर है, इसका मतलब सभी के साथ चर्चा हो रही है।’’ माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ भी चर्चा की जायेगी।

माकन ने कमरतोड़ महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ पार्टी द्वारा 7 से 17 जुलाई तक प्रस्तावित अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों में कांग्रेस कार्यकर्ता और अग्रिम संगठन के सदस्य भाग लेंगे।

माकन ने बताया कि प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों और टीकाकरण में केन्द्र द्वारा राज्य सरकारों के साथ किये गये भेदभाव के पम्पलेट वितरित किये जायेंगे।

राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मांग उठ रही है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रदेश में 07 जुलाई से 17 जुलाई तक देश में बढ़ती महँगाई एवं पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस के दामों में कमी करने की माँग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र सरकार के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 08 जुलाई से 15 जुलाई तक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता प्रदेश के सभी पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए आने वाले लोगों से केन्द्र सरकार को सौंपे जाने वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर लेंगे।

उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर केन्द्र सरकार के विरोध में 5 कि.मी. की साईकिल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कांग्रेस सांसद, विधायक, सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, जनप्रतिनिधिगण, निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षगण सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्तागण भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव