राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा के घर चोरी, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:46 IST2021-09-10T18:46:29+5:302021-09-10T18:46:29+5:30

Cabinet minister Parsadi Lal Meena's house stolen in Rajasthan government, case registered | राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा के घर चोरी, मामला दर्ज

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा के घर चोरी, मामला दर्ज

जयपुर, 10 सितंबर राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को अज्ञात चोरों ने उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा के घर पर धावा बोला। चोर उनके घर से दो एलईडी टीवी चुरा ले गए। इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ लालसोट थाने में मामला दर्ज किया गया है।

दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ लाल चंद कायल ने शुक्रवार को बताया कि जगदंबा कॉलोनी स्थित मंत्री के मकान से अज्ञात चोर दो एलईडी टीवी चोरी कर ले गये। घटना बृहस्पतिवार रात की है। उनके अनुसार आमतौर पर उस घर में कोई रहता नहीं है। चोरी के बारे में घर की साफ सफाई करने वाले ने जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cabinet minister Parsadi Lal Meena's house stolen in Rajasthan government, case registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे