लाइव न्यूज़ :

अगले सप्ताह हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार : कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के कुछ जिलों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और बाढ़ के मद्देनजर मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह तक हो सकता है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए बोम्मई ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक में ‘‘जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की आवश्यकता के बारे में बताया।’’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें अगले सप्ताह तक मंजूरी मिल जाएगी। मैंने आज की बैठक में संभावितों की सूची पर चर्चा नहीं की है। लेकिन इस मुद्दे पर जल्द निर्णय की जरूरत बतायी।’’ बोम्मई ने कहा कि वह इस मुद्दे पर फिर से दिल्ली का दौरा कर सकते हैं और उन्होंने भाजपा आलाकमान से समय मांगा है। सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर सभी धड़े के बीच संतुलन बनाते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार करना बोम्मई के लिए बड़ी चुनौती होगी।

बोम्मई ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार रबर स्टांप नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘कोई बोम्मई स्टांप या रबर स्टांप नहीं, मेरे प्रशासन में केवल भाजपा स्टांप होगा।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बारे में बोम्मई ने कहा कि उन्होंने उनको कोविड-19 और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने राज्य में टीके की कमी के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।’’

बोम्मई ने केंद्रीय परियोजनाओं की मंजूरी में तेजी लाने के लिए एक छोटे कार्यसमूह के गठन और दिल्ली में कर्नाटक आयुक्तालय को सक्रिय तथा जवाबदेह बनाने की भी घोषणा की। बोम्मई ने प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और जल शक्ति मंत्री से मुलाकात की। बोम्मई ने यहां होटल अशोक में राज्य के सांसदों के लिए दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया।

बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए बोम्मई ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos