Cabinet Expansion: सिंधिया, राणे, सोनोवाल और अनुराग ठाकुर बने मंत्री, 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2021 21:02 IST2021-07-07T17:29:05+5:302021-07-07T21:02:17+5:30
Cabinet Expansion: मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।
Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया।
इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
15 Ministers inducted into the Union Cabinet including Jyotiraditya Scindia, Sarbananda Sonowal, Anurag Thakur, Kiren Rijiju, Hardeep Puri. pic.twitter.com/rO6WK02Vh2
— ANI (@ANI) July 7, 2021
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा की तमिलनाडु राज्य इकाई के अध्यक्ष एल. मुरुगन ने केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
28 Ministers inducted as Ministers of State including Meenakshi Lekhi, Pankaj Choudhary, Anupriya Patel, Shobha Karandlaje #CabinetExpansion2021pic.twitter.com/JRcm09roY4
— ANI (@ANI) July 7, 2021
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया है।
#CabinetExpansion2021 | Narayan Tatu Rane, Sarbananda Sonowal, and Dr Virendra Kumar take oath as ministers, at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/rAEwl5ziyr
— ANI (@ANI) July 7, 2021
#CabinetExpansion2021 | Jyotiraditya Scindia, Ramachandra Prasad Singh, and Ashwini Vasihnaw take oath as ministers. pic.twitter.com/Q81EwDeJON
— ANI (@ANI) July 7, 2021
बैठक में मौजूद एक सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं को शुभकामनाएं दी और मिलने वाले दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने करने की सलाह दी।
President Ram Nath Kovind arrives at Rashtrapati Bhavan for the swearing-in ceremony of 43 new ministers that will begin shortly. #CabinetExpansion2021pic.twitter.com/vP4IuMos2n
— ANI (@ANI) July 7, 2021
बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। ओडिशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
#CabinetExpansion2021 | Rajeev Chandrasekhar, Shobha Karandlaje and Bhanu Pratap Singh Verma take oath as ministers. pic.twitter.com/15nVfmdgbu
— ANI (@ANI) July 7, 2021
जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
#CabinetExpansion2021 | Hardeep Singh Puri, Mansukh Mandaviya, Bhupender Yadav take oath as ministers. pic.twitter.com/qs9DsRAWC9
— ANI (@ANI) July 7, 2021
किरेन रिजिजू सहित कुछ अन्य वर्तमान मंत्रियों की पदोन्नति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को शामिल होने वालों में 36 चेहरे नए होंगे जबकि सात वर्तमान मंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। जिन वर्तमान मंत्रियों को पदोन्नत किया जाना तय है केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला हैं।
Delhi: BJP leaders Prakash Javdekar, Ravi Shankar Prasad & Harsh Vardhan participate in swearing-in ceremony of 43 new ministers. They resigned as Union Ministers earlier today. CDS General Bipin Rawat also present at the ceremony that will begin shortly. #CabinetExpansion2021pic.twitter.com/6YcYzSwlcr
— ANI (@ANI) July 7, 2021
बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के साथ ही रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्यमंत्री मनसुख भाई मांडविया, विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर के सिंह, आवासन तथा शहरी विकास और नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शामिल हैं।
Visuals from inside the Rashtrapati Bhavan of 43 leaders including Jyotiraditya Scindia, Sarbananda Sonowal, Pashupati Kumar Paras, Bhupender Yadav, Anupriya Patel, Shobha Karandlaje, Meenakshi Lekhi, Anurag Thakur, who will be taking oath as part of Union Cabinet expansion,today pic.twitter.com/g1x2ssv0u8
— ANI (@ANI) July 7, 2021
कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर
इनके अलावा जिन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनमें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह के नाम प्रमुख हैं।
#CabinetExpansion2021 | Munjapara Mahendrabhai, John Barla, L Murugan, Nisith Pramanik, take oath as ministers. pic.twitter.com/ZHXVipufSS
— ANI (@ANI) July 7, 2021
पहली बार की सांसद भारती पवार (महाराष्ट्र), बिश्वेश्वर टुडू (ओडिशा), शांतनु ठाकुर (पश्चिम बंगाल) ने केंद्रीय राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। सुभाष सरकार (पश्चिम बंगाल), भागवत कृष्णराव कराड (महाराष्ट्र), राजकुमार रंजन सिंह (मणिपुर) ने केंद्रीय राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
#CabinetExpansion2021 | BL Verma, Ajay Kumar, Chauhan Devusinh, take oath as ministers. pic.twitter.com/tVsNIbJM9X
— ANI (@ANI) July 7, 2021
मंत्रिपरिषद में जिन अन्य नए चेहरों को शामिल किया जाना लगभग तय है उनमें ओड़िशा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव, लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति पारस, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से भाजपा के सांसद पंकज चौधरी, आगरा के सांसद एस पी सिंह बघेल और कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर हैं।
#CabinetExpansion2021 | A Narayanaswamy, Kaushal Kishore and Ajay Bhatt take oath as ministers. pic.twitter.com/vNNbI8cDiP
— ANI (@ANI) July 7, 2021
भाजपा के जिन नए चेहरों को मंत्रिपरिषद में जगह मिलनी तय है उनमें कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, उत्तर प्रदेश के जालौन से पांचवीं बार के सांसद भानु प्रताप वर्मा, गुजरात के सूरत की सांसद दर्शना जरदोश, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, झारखंड के कोडरमा की सांसद अन्नपूर्ण देवी, कर्नाटक के चित्रदुर्ग के सांसद ए नारायणस्वामी हैं।
उत्तर प्रदेश के मोहनलाल गंज से सांसद कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश के ही खीरी से सांसद अजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य बी एल वर्मा, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, गुजरात के खेड़ा से सांसद चौहान देबू सिंह, कर्नाटक के बीडर से सांसद भगवंत खूबा, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, पश्चिम त्रिपुरा की सांसद प्रतिमा भौमिक हैं।
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से सांसद सुभाष सरकार, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य भागवत कराड, मणिपुर के सांसद राजकुमार रंजन सिंह, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, ओडिशा के मयूरभंज से सांसद विश्वेश्वर टुडु, पश्चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर, गुजरात के सुरेंद्रनगर से सांसद मुंजापरा महेंद्र भाई, पश्चिम बंगाल के अलीद्वारपुर से सांसद जॉन बारला, तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरुगन और पश्चिम बंगाल के कूचविहार से सांसद निषिथ प्रमाणिक शामिल हैं। इनमें से मुरुगन एकमात्र ऐसे नेता है जो संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
Delhi: BJP national president Jagat Prakash Nadda leaves from his residence.
— ANI (@ANI) July 7, 2021
Union #CabinetReshuffle to take place this evening. pic.twitter.com/DBvBVo3fy1
नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सदस्यों की अधिकतम संख्या 81 हो सकती है। प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi held a meeting at 7, Lok Kalyan Marg with BJP MPs earlier today, ahead of union cabinet expansion. pic.twitter.com/NxQj1AggIX
— ANI (@ANI) July 7, 2021
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिनमें शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देवश्री चौधरी प्रमुख हैं।
Delhi: BJP leader Jyotiraditya Scindia leaves from his residence.
— ANI (@ANI) July 7, 2021
The Union #CabinetReshuffle will take place this evening pic.twitter.com/tu61y207UO
JDU supporters celebrate inclusion of Ramchandra Prasad Singh in Union Cabinet, at party office in Patna. Workers play holi & distribute sweets.
— ANI (@ANI) July 7, 2021
"This is a big day for JDU. For 1st time, our national president will be in Union Cabinet," says Dr Sagarika Chaudhary, JDU state secy pic.twitter.com/Aoaj4mJuDZ
यहां देखें मोदी के नए मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों की पूरी सूची
नारायण तातु राणे
सर्बानंद सोनोवाल
डॉ वीरेंद्र कुमार
ज्योतिरादित्य एम सिंधिया
रामचंद्र प्रसाद सिंह
अश्विनी वैष्णव
पाशुपति कुमार पारस
किरेन रिजिजू
राज कुमार सिंह
हरदीप सिंह पुरी
मनसुख मंडाविया
भूपेंद्र यादव
पुरुषोत्तम रूपला
जी. किशन रेड्डी
अनुराग सिंह ठाकुर
पंकज चौधरी
अनुप्रिया सिंह पटेल
सत्य पाल सिंह बघेल
राजीव चंद्रशेखर
शोभा करंदलाजे
भानु प्रताप सिंह वर्मा
दर्शन विक्रम जरदोशी
मीनाक्षी लेखी
अन्नपूर्णा देवी
ए. नारायणस्वामी
कौशल किशोर
अजय भट्ट
बी.एल. वर्मा
अजय कुमार
चौहान देवुसिंह
भगवंत खुबा
कपिल मोरेश्वर पाटिल
प्रतिमा भौमिकी
सुभाष सरकार
भागवत किशनराव कराडी
राजकुमार रंजन सिंह
भारती प्रवीण पवार
बिश्वेश्वर टुडु
शांतनु ठाकुर
मुंजापारा महेंद्रभाई
जॉन बारला
डॉ. एल मुरुगनी
निसिथ प्रमाणिक।
43 leaders to take oath today in the Union Cabinet expansion. Jyotiraditya Scindia, Pashupati Kumar Paras, Bhupender Yadav, Anupriya Patel, Shobha Karandlaje, Meenakshi Lekhi, Ajay Bhatt, Anurag Thakur to also take the oath. pic.twitter.com/pprtmDu4ko
— ANI (@ANI) July 7, 2021