लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार शाम को

By भाषा | Updated: March 12, 2021 12:39 IST

Open in App

: तीसरे पैरे से एक शब्द हटाते हुये रिपीट :

देहरादून, 12 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे । आधिकारिक सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम पांच बजे राजभवन में होगा । इससे पहले प्रदेश के नये मुख्यमंत्री चुने गये रावत ने नौ मार्च को अकेले ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी ।

हांलांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि रावत मंत्रिमंडल में कितने मंत्रियों को शामिल किया जाएगा लेकिन माना जा रहा है कि सभी 11 पदों पर मंत्रियों की नियुक्ति होगी । उत्तराखंड मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इस संबंध में कहा कि उनकी राय में मुख्यमंत्री रावत को अपना पूरा मंत्रिमंडल बनाना चाहिए ।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल करके जबरदस्त बहुमत से सत्ता में आई भाजपा सरकार की कमान संभालते समय त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल में अपने अलावा केवल नौ मंत्रियों को ही शामिल किया था और दो पद खाली छोड दिए थे ।

जून 2019 में प्रदेश के वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया था, जिसके बाद रिक्त मंत्री पदों की संख्या तीन हो गई ।

हांलांकि, बार—बार चर्चाओं के बाद भी ये पद कभी भरे नहीं गए और जानकारों का कहना है कि इसे लेकर विधायकों की नाराजगी भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के सत्ता से बाहर होने का एक प्रमुख कारण रही ।

इसी बीच, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुबह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की । सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल गठन के मसले पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह