लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्र के बाद भाजपा आलाकमान की सलाह पर मंत्रिमंडल विस्तार: कर्नाटक मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:48 IST

Open in App

हुब्बाली (कर्नाटक), छह दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार पर निर्णय विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद भाजपा आलाकमान की सलाह पर लिया जाएगा। विधानसभा का सत्र अगले सप्ताह शुरू हो रहा है।

राज्य मंत्रिमंडल में कुल तय संख्या 34 की जगह मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री हैं। बोम्मई ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ सरकार के सामने फिलहाल विधान परिषद का चुनाव है। इसके बाद विधानसभा का सत्र है। इसके बाद नेतृत्व की सलाह पर आगे निर्णय लिया जाएगा।’’ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13-24 दिसंबर के बीच सीमावर्ती बेलगावी जिले में होगा। चार अगस्त को मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के एक सप्ताह बाद बोम्मई ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर 29 मंत्रियों को शामिल किया था।

मंत्री के पद के कई दावेदारों की वजह से बोम्मई, मंत्रिमंडल का विस्तार करने और चार खाली पदों को भरने के लिए दबाव में हैं। शुरू से भाजपा में रहने वाले कई वरिष्ठ विधायक अगस्त में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद से नाराज चल रहे हैं क्योंकि उन्हें छोड़ दिया गया और ‘बाहरी लोगों’ को तरजीह दी गई।

‘बाहरी लोगों’ जैसा शब्द भाजपा में कांग्रेस और जद(एस) के उन विधायकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो 2019 में अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित किया गया था जिसके बाद उन्होंने उपचुनाव लड़ा और भाजपा टिकट पर निर्वाचित हुए।

वहीं, विधान परिषद के चुनाव के लिए जद(एस) के साथ समझौते पर पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ ‘ एच डी कुमारस्वामी को जद (एस) के निर्णय के बारे में बताना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां