लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने लद्दाख में समन्वित बहु उद्देश्यीय आधारभूत ढांचा निगम स्थापित करने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए समन्वित बहु उद्देश्यीय आधारभूत ढांचा विकास निगम स्थापित करने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी प्रदान कर दी । सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी ।

बैठक के बाद ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया ।

उन्होंने कहा कि यह निगम लद्दाख में आधारभूत ढांचा निर्माण के संबंध में मुख्य एजेंसी का कार्य करेगा तथा बुनियादी ढांचे के निर्माण में सहयोग करेगा ।

ठाकुर ने बताया कि यह क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, हस्त शिल्प के विपणन में मदद करेगा ।

सरकारी बयान के अनुसार, निगम की अधिकृत शेयर पूंजी 25 करोड़ रूपये होगी और पुनरावर्ती व्यय प्रतिवर्ष करीब 2.42 करोड़ रूपये होगा । यह नया प्रतिष्ठान होगा । अभी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ऐसा कोई प्रतिष्ठान नहीं है ।

इसमें कहा गया कि इस निगम के लिये प्रबंध निदेशक का एक पद सृजित करने को भी मंजूरी दी गई ।

बयान में कहा गया है कि इससे लद्दाख क्षेत्र में रोजगार सृजन, समावेशी एवं समन्वित विकास के जरिए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल