लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल, असम के दो जिलों में मोबाइल कवरेज उपलब्‍ध कराने वाली योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पूर्वोत्तर राज्‍यों के समग्र दूरसंचार विकास संबंधी योजना (सीटीडीपी) के तहत अरुणाचल प्रदेश और असम के दो जिलों कार्बी आंगलोंग और दीमा हासाओ में मोबाइल कवरेज उपलब्‍ध कराने के लिए सार्वभौमिक सेवा बाध्‍यता कोष योजना (यूएसओएफ) को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस परियोजना में पांच वर्षों की अवधि में संचालन लागत सहित 2,029 करोड़ रुपये की क्रियान्‍वयन लागत से 2,374 मोबाइल ग्रामों में मोबाइल कवरेज उपलब्‍ध कराए जाने की परिकल्‍पना की गई है। इनमें अरुणाचल प्रदेश में 1683 ग्राम और असम के दो जिलों के 691 ग्राम हैं।

इस परियोजना को सार्वभौमिक सेवा बाध्‍यता कोष (यूएसओएफ) से वित्त पोषित किया जाएगा और इसे दिसम्‍बर, 2022 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मोबाइल सुविधा के दायरे में नहीं आने वाले चिन्हित ग्रामों में 4जी मोबाइल सेवाएं प्रदान करने संबंधी कार्य वर्तमान यूएसओएफ प्रक्रिया के तहत खुली प्रतिस्‍पर्धी निविदा के जरिए दिया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अरुणाचल प्रदेश और असम के दूरस्‍थ तथा दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल सेवाएं उपलब्‍ध कराने से इन क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा जो आत्‍मनिर्भर बनने, सीखने की प्रक्रिया में मदद करने और ज्ञान एवं जानकारी को साझा करने में मदद करेगी।

इसके अलावा डिजिटल कनेक्टिविटी कौशल उन्‍नयन और विकास, आपदा प्रबंधन, ई-सुशासन प्रयासों, उपक्रमों की स्‍थापना और ई-कॉमर्स सुविधाओं, शैक्षिक संस्‍थानों के लिए ज्ञान साझा करने के लिए पर्याप्‍त समर्थन देने, रोजगार के अवसरों की उपलब्‍धता और डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को पूरा करने में मदद करेगी।

सरकार के मुताबिक इससे घरेलू स्‍तर पर विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा तथा आत्‍मनिर्भर भारत के उद्देश्‍य पूरे होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह