लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने वायुसेना के लिए एयरबस से 56 परिवहन विमानों की खरीद को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को एक अहम फैसले में भारतीय वायु सेना के पुराने एवरो बेड़े को हटाने के लिए 56 सी-295 विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार 16 विमान एयरबस डिफेंस एंड स्पेस से खरीदे जाएंगे जो उड़ान भरने की स्थिति में होंगे। इसके अलावा 40 विमान कंपनी द्वारा भारत में टाटा के साथ एक समूह (कंसोर्टियम)के हिस्से के तहत बनाए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "आज, सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने भारतीय वायु सेना के लिए एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एसए, स्पेन से 56 सी-295एमडब्ल्यू परिवहन विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।"

सी-295एमडब्ल्यू विमान नयी तकनीक के साथ 5 से 10 टन क्षमता वाला परिवहन विमान है जो वायुसेना के पुराने पड़ गए एवरो विमान की जगह लेगा।

मंत्रालय ने कहा, "करार पर हस्ताक्षर करने के 48 महीनों के भीतर स्पेन से 16 विमानों की उड़ान भरने की स्थिति में आपूर्ति की जाएगी जबकि 40 विमानों का निर्माण करार पर हस्ताक्षर के 10 वर्षों के भीतर टाटा कंसोर्टियम द्वारा भारत में किया जाएगा।"

मंत्रालय ने कहा, "यह अपनी तरह की पहली परियोजना होगी जिसमें एक निजी कंपनी द्वारा भारत में किसी सैन्य विमान का निर्माण किया जाएगा...।’’ मंत्रालय के अनुसार इस परियोजना से भारत में एयरोस्पेस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और देश भर में फैले कई एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) विमान के कुछ हिस्सों के निर्माण में शामिल होंगे। उम्मीद है कि इससे उच्च कौशल वाले 600 रोजगार, 3000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार और मध्यम कौशल के अतिरिक्त 3000 रोजगार सृजित होंगे तथा 42.5 लाख से अधिक कार्य घंटे पैदा होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos