लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने मालदीव के अड्डू शहर में नया वाणिज्य दूतावास खोलने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मालदीव के अड्डू शहर में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

सरकार ने कहा कि वाणिज्य दूतावास के खुलने से मालदीव में भारत की राजनयिक मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी और इससे मौजूदा संबंधों और आकांक्षाओं को सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

मालदीव में अपनी राजनयिक मौजूदगी का विस्तार करने संबंधी भारत का निर्णय द्वीप राष्ट्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के चीन के लगातार प्रयासों के बीच आया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021 में मालदीव के अड्डू शहर में भारत के एक नए वाणिज्य दूतावास को खोलने की मंजूरी दे दी है।’’

मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ के दृष्टिकोण - ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास’ में एक प्रमुख और विशेष स्थान रखता है।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध ‘‘अभूतपूर्व स्तर’’ पर पहुंच गये।

इसमें कहा गया है कि यह सभी के लिए विकास या ‘सबका साथ, सबका विकास’ और भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकता में शामिल विकास के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक ‘‘दूरदर्शी कदम’’ है।

बयान में कहा गया है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के हमारे लक्ष्य के अनुरूप घरेलू उत्पादन और रोजगार को बढ़ाने में इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो