लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट ने दी रिहायशी भूमि पर राष्ट्रीय दलों को कार्यालय बनाने की मंजूरी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 16:15 IST

Open in App

देहरादून, 15 जुलाई उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के कार्यालयों के निर्माण को देहरादून महायोजना—2025 के दायरे में लाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ।

इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के कार्यालय रिहायशी भूमि पर बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है ।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई ।

उन्होंने बताया कि इससे पहले, देहरादून महायोजना—2025 के तहत आवासीय भूमि के तहत चिन्हित भूमि पर केवल स्थानीय निकायों, केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय ही बनाए जा सकते थे लेकिन इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद ऐसी भूमि पर राष्ट्रीय दलों के कार्यालय भी बनाए जा सकेंगे ।

इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से सत्ताधारी भाजपा के शहर के लाडपुर शहर में बनने वाले भव्य राज्य मुख्यालय के निर्माण के रास्ते में आ रही तकनीकी अड़चन भी दूर हो गयी है। इस कार्यालय की आधारशिला पिछले साल भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रखी थी ।

हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर उनियाल ने कहा कि प्रस्ताव को सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए मंजूर किया गया है न कि केवल भाजपा के लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos