लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग के बारे में भारत, फ्रांस के बीच एमओयू को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 3 मार्च केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग के संबंध में भारत और फ्रांस के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को बुधवार को मंजूरी दी ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भारत और फ्रांस गणराज्य के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये जाने के बारे में जानकारी दी गई । इस समझौता ज्ञापन पर जनवरी 2021 में हस्ताक्षर किए गए थे।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य आपसी लाभ, समानता और पारस्परिक संबंधों के आधार पर नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढावा देने का आधार स्थापित करना है।

इस समझौता ज्ञापन में सौर, वायु, हाइड्रोजन और बायोमास ऊर्जा से जुड़ी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।

इस समझौता ज्ञापन में वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मियों का आदान-प्रदान और प्रशिक्षण,

वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय जानकारी और डेटा का आदान-प्रदान, कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन, उपकरणों, तकनीकी जानकारी और प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण तथा संयुक्त अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकीय परियोजनाओं का विकास जैसी गतिविधियां शामिल हैं ।

बयान के अनुसार, यह समझौता ज्ञापन नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकीय जानकारी के विकास में सहायता करेगा और इससे वर्ष 2030 तक 450 गीगावाट (जीडब्ल्यू) की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का महत्वाकांक्षी लक्ष्य अर्जित करने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो