लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने आईसीएआई तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एमओयू को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (सीए एएनजेड) के बीच एक नए समझौता ज्ञापन को मंगलवार को अनुमति प्रदान कर दी ।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अनुमति समझौता ज्ञापन को अनुमति दी गई ।

सरकारी बयान के अनुसार, इससे पेशेवर सीमा का विस्तार करने और दो लेखा संस्थानों के बीच कामकाजी संबंधों को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा ।

इसमें कहा गया है कि आईसीएआई और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड (सीए एएनजेड) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पारस्परिक रूप से योग्यता की पहचान करेगा और दो संस्थानों के बीच एक शानदार तंत्र का निर्धारण करके सदस्यों को बेहतर स्थिति में स्वीकार करेगा।

समझौता ज्ञापन अन्य निकायों के सदस्यों की योग्यता की पारस्परिक मान्यता प्रदान करता है, जिन्होंने दोनों पक्षों की परीक्षा, व्यावसायिक कार्यक्रम और व्यावहारिक अनुभव सदस्यता आवश्यकताओं को पूरा करके सदस्यता हासिल की है।

गौरतलब है कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑस्ट्रेलिया एंड न्‍यूजीलैंड (सीए एएनजेड) अक्टूबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और न्यूजीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के विलय से उभरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर