लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने सीसीआई और ब्राजील के सीएडीई के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) और ब्राजील की आर्थिक रक्षा प्रशासनिक परिषद (सीएडीई) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उक्त समझौता ज्ञापन (एमओयू) को स्वीकृति दी गई ।

सरकारी बयान के अनुसार, प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 18 भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को अधिनियम के तहत अपनी जिम्मेदारियां निभाने या अपने कार्य करने के उद्देश्य से किसी अन्य देश की एजेंसी के साथ कोई समझौता या व्यवस्था कायम करने की अनुमति देती है।

इसमें कहा गया है कि इस क्रम में, सीसीआई ने छह एमओयू किए हैं । इनमें अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) और न्याय विभाग (डीओजे), यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्धा महानिदेशक, रूस के

संघीय एकाधिकार रोधी सेवा, आस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग, कनाडा के प्रतिस्पर्धा ब्यूरो तथा ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के साथ एमओयू शामिल है ।

बयान के अनुसार, मौजूदा प्रस्ताव सीसीआई और सीएडीई के बीच हुए इसी तरह के एमओयू से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल