लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने रातले पनबिजली परियोजना के लिये 5,281.94 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के किश्तवार जिले में चेनाब नदी पर 850 मेगावाट की रातले पनबिजली परियोजना के लिये 5281.94 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

सरकार के एक बयान के अनुसार, इस उद्देश्य के लिये नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) और जम्मू कश्मीर स्टेट पावर डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेकेएसपीडीसी) के बीच एक नयी संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) बनाया जायेगा, जिनकी क्रमश: 51 प्रतिशत और 49 प्रतिशत की अंशधारिता होगी।

इसमें कहा गया है कि भारत सरकार इस नये संयुक्त उद्यम में जेकेएसपीडीसी की अंशधारिता के योगदान के वास्ते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को 776.44 करोड़ रूपये के अनुदान के जरिये सहयोग कर रही है ।

एनएचपीसी अपने आंतरिक संसाधनों के जरिये 808.14 करोड़ रूपये की इक्विटी निवेश करेगी।

बयान के अनुसार, रातले पनबिजली परियोजना 60 महीने में सेवा प्रदान करना शुरू कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल