लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के हसन में घरेलू हवाई अड्डे के निर्माण को मंत्रिमंडल से मंजूरी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:36 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 जून कर्नाटक मंत्रिमंडल ने हसन में 193.65 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक ग्रीनफील्ड घरेलू यात्री हवाई अड्डे के निर्माण को सोमवार को मंजूरी दी। कानून एवं संसदीय मामलों में मंत्री बसवराज बोम्मई ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, “रनवे, यात्री टर्मिनल, तकनीकी इमारतें, विद्युत सब स्टेशन, एविएशन उपकरण तथा अन्य चीजों का निर्माण किया जाएगा।”

इसे पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ माना जाता है जो हसन जिले के रहने वाले हैं। सरकार ने हवाई अड्डे के लिए 536 एकड़ जमीन अधिगृहित की थी। राज्य में 2007 में जब जनता दल (एस) और भाजपा की गठबंधन सरकार थी तब देवगौड़ा ने हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी लेकिन कार्य इससे आगे नहीं बढ़ पाया था।

हवाई अड्डे के तैयार हो जाने के बाद हसन जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बोम्मई ने कहा कि मंत्रिमंडल ने दो सौ करोड़ रुपये की लागत से सौ पुलिस थानों की नई इमारतें बनाने को भी प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इसकी पूर्ण होने के लिए दो साल की समयसीमा तय की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया