लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने पुर्तगाल में काम करने के लिए भारतीय नागरिकें की भर्ती संबंधी समझौते को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुर्तगाल में काम करने के लिए भारतीय नागरिकों की भर्ती करने के बारे में भारत और पुर्तगाल के बीच एक समझौते को बुधवार को मंजूरी दे दी ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । इस समझौते के तहत भारत के नागरिकों को पुर्तगाल गणराज्य में काम करने के लिये रखा जा सकेगा।

सरकारी बयान के अनुसार, इस समझौते से भारत और पुर्तगाल के बीच साझेदारी और सहयोग की एक संस्थागत प्रणाली तैयार होगी, जिसके तहत भारतीय कामगारों को पुर्तगाल भेजा जायेगा और उन्हें वहां काम पर रखा जायेगा।

इसमें कहा गया है कि इस समझौते के तहत एक संयुक्त समिति का गठन किया जायेगा, जो क्रियान्वयन की देख-रेख करेगी।

बयान में कहा गया है कि पुर्तगाल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने से यूरोपिय संघ के इस सदस्य देश में भारतीय प्रवासी कामगारों के लिए एक नया ठिकाना बन जायेगा, खासतौर से उन भारतीय कामगारों के लिये, जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण भारत लौटना पड़ा है। इससे पुर्तगाल और भारत के बीच भारतीय कामगारों की भर्ती की औपचारिक व्यवस्था तैयार हो जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos