लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल को भारत-उज्‍बेकिस्‍तान सौर ऊर्जा सहयोग पर एमओयू से अवगत कराया गया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी भारत और उज्‍बेकिस्‍तान के बीच सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए जाने के बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल को बुधवार को अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह जानकारी दी गई ।

सरकारी बयान के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन के तहत कार्य का मुख्‍य क्षेत्र राष्‍ट्रीय सौर ऊर्जा संस्‍थान (एनआईएसई), नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत तथा अंतर्राष्‍ट्रीय सौर ऊर्जा संस्‍थान (आईएसईआई) उज्‍बेकिस्‍तान के बीच परस्‍पर चिह्नित अनुसंधान/प्रदर्शन/पायलट परियोजनाओं की पहचान और कार्य करना है ।

इसमें सोलर फोटोवोल्टिक, भंडारण प्रौद्योगिकियां, प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण जैसे विषय शामिल हैं ।

इसके तहत परस्‍पर अनुबंध के आधार पर दोनों पक्ष अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) सदस्‍य देशों में पायलट परियोजना के कार्यान्‍वयन और तैनाती के लिए कार्य करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित