लाइव न्यूज़ :

CAB: असम में सेना की 26 टुकड़ियां तैनात, नागरिकता बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 13, 2019 16:09 IST

CAB protests: नागरिकता बिल को लेकर असम में जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वहां सेना की 26 टुकड़ियांं तैनात की गई हैं

Open in App
ठळक मुद्देअसम में कैब को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच वहां सेना की 26 टुकड़ियां तैनात की गईंअसम में इन विरोध प्रदर्शनों में दो लोगों की हुई मौत, कई घायल, 22 तक स्कूल-कॉलेज बंद

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। असम में हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्रीय सशस्त्र बलों के समर्थन के लिए भारतीय सेना की 26 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। 

एएनआई के मुताबिक, असम में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की मदद के लिए सेना की 26 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। 

 असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जारी है कैब का भारी विरोध

नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर के तीन राज्यों असम, मेघालय और त्रिपुरा में सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है और यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

असम में इस बिल के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की गोली से दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। असम में एहतियात के तौर पर 22 दिसंबर तक सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। 

राज्य के कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन लोग लगातार कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। 

इन प्रदर्शनों को देखते हुए असम, मेघालय और त्रिपुरा के कई जिलों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा गई है।

नागरिकता बिल को बुधवार को संसद ने पास कर दिया था, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही ये कानून बन गया है। इस बिल में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आने वाले गैर-मुस्लिम छह समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?