लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में कैब चालक का शव मिला, गोली लगने का जख्म

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:42 IST

Open in App

गुरुग्राम, 20 दिसंबर गुरुग्राम के सेक्टर 38 में सोमवार को 30 वर्षीय एक कैब चालक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि उसके ललाट पर गोली लगने का जख्म है।

उन्होंने बताया कि शव एक खाली भूखंड में मिला और मृतक की पहचान झज्जर जिले के बरानी गांव निवासी हरिओम के रूप में हुई है।

हरिओम के भाई मनमोहन ने पुलिस को बताया कि वह (हरिओम) कैब कंपनी ओला के साथ टैक्सी चालक था और पिछले कुछ साल से इस्लामपुर में किराए पर रह रहा था।

मनमोहन ने बताया कि हरिओम का विवाह हो चुका था, लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग रहता था।

पुलिस ने बताया कि मनमोहन की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एवं उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया, ‘‘हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम के बाद हमने आज शव परिजन को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता