कैब चालक हत्याकांड: ठाणे पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार; दो फरार

By भाषा | Updated: August 5, 2021 17:46 IST2021-08-05T17:46:34+5:302021-08-05T17:46:34+5:30

Cab Driver Murder: Thane Police Arrests Main Accused; two absconding | कैब चालक हत्याकांड: ठाणे पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार; दो फरार

कैब चालक हत्याकांड: ठाणे पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार; दो फरार

ठाणे, पांच अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने एक 43 वर्षीय कैब चालक की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी और वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक अशोक होनमाने ने बताया कि ठाणे शहर पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को भिवंडी के गायत्री नगर से मुख्य आरोपी संतोष गुरु रेड्डी (26) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कैब चालक की पत्नी और दो अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और दो आरोपी फरार हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक अगस्त को मनकोली नाका में मृतक प्रभाकर पांडु गंजी अपनी कार में मृत पाया गया था, जिसके बाद नारपोली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि गंजी की पत्नी, उसके दोस्त और उसके प्रेमी नितेश गोवर्धन वाला ने उसकी हत्या की साजिश रची और हत्या को अंजाम देने के लिए रेड्डी को चार लाख रुपये की पेशकश की।

उन्होंने बताया कि रेड्डी ने 31 जुलाई को पीड़ित की कैब में ऐरोली की यात्रा बुक की और रास्ते में उसने रस्सी से उसका गला घोंट दिया और उसको कार में सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले में दो और आरोपियों की तलाश में है, जिसने हत्या में मदद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cab Driver Murder: Thane Police Arrests Main Accused; two absconding

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे