CAB 2019: PM मोदी ने कहा-कांग्रेस और उसके साथी नॉर्थ ईस्ट में आग लगाने की कोशिश कर रहे
By स्वाति सिंह | Updated: December 12, 2019 14:05 IST2019-12-12T14:05:05+5:302019-12-12T14:05:05+5:30
प्रधानमंत्री यहां धनबाद की छह विधानसभा सीटों के लिए अपनी पार्टी भाजपा के लिए प्रचार किया। पांचवें दौर के मतदान से पूर्व प्रधानमंत्री 15 दिसंबर को दुमका और 17 दिसंबर को साहिबगंज के बरहेट में भी चुनावी रैली की। धनबाद में चौथे दौर में 16 दिसंबर को मतदान होना है।

धनबाद की छह विधानसभा सीटों धनबाद, सिंदरी, निरसा, झरिया, टुंडी और बाघमारा में मतदान होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण से पूर्व चुनावी सभा के लिए गुरुवार को धनबाद के वरवड्डा पहुंचे हैं। यहां रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति के लिए कांग्रेस और उसके साथी नॉर्थ ईस्ट में भी आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा 'वहां भ्रम फैलाया जा रहा है कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग आ जाएंगे। जबकि ये कानून पहले से ही भारत आ चुके शरणार्थियों की नागरिकता के लिए है। मैं नॉर्थ-ईस्ट और पूर्वी भारत के हर राज्य, हर जनजातीय समाज को आश्वस्त करना चाहता हूं।'
पीएम मोदी ने कहा 'असम सहित नॉर्थ ईस्ट के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं, वहां की संस्कृति, वहां की भाषा को मान-सम्मान देना, उसे संरक्षण देना, उसे और समृद्ध करना, भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाबू राम नारायण सिंह जी, जयपाल मुंडा जी और बिनोद बिहारी महतो जी, जैसे सेनानियों के संघर्ष को कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया। उनकी आवाज को दबाने के लिए भी छलकपट का सहारा लिया।'
#WATCH PM Modi on #CitizenshipAmendmentBill2019: There're attempts to fuel tensions in Northeast, don't be misled by Congress. Assure every state of East & Northeast. The traditions, culture, language etc of Assam&other states won't be affected. pic.twitter.com/AUnkXXGEqK
— ANI (@ANI) December 12, 2019
प्रधानमंत्री यहां धनबाद की छह विधानसभा सीटों के लिए अपनी पार्टी भाजपा के लिए प्रचार किया। पांचवें दौर के मतदान से पूर्व प्रधानमंत्री 15 दिसंबर को दुमका और 17 दिसंबर को साहिबगंज के बरहेट में भी चुनावी रैली की। धनबाद में चौथे दौर में 16 दिसंबर को मतदान होना है। इस दौरान धनबाद की छह विधानसभा सीटों धनबाद, सिंदरी, निरसा, झरिया, टुंडी और बाघमारा में मतदान होंगे। संयोग से 12 दिसंबर को ही तीसरे दौर में राज्य की रांची समेत 17 विधानसभा सीटों पर मतदान भी चल रहा है।
सिन्हा ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री 15 दिसंबर को झारखंड के संथाल परगना के मतदाताओं को साधने के लिए दुमका जायेंगे और वहां चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री साहिबगंज के बरहेट में अंतिम और पांचवें दौर के चुनाव के लिए संभवतः अपनी अंतिम चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राज्य में तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए आज मतदान चल रहा है।