लाइव न्यूज़ :

सीएए ने भारत और अफगानिस्तान के बीच वाणिज्यिक उड़ानें फिर से शुरू करने के वास्ते पत्र लिखा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए को दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिखा है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को अभी इस मामले में फैसला लेना है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंतिम वाणिज्यिक उड़ान काबुल-दिल्ली मार्ग पर एयर इंडिया द्वारा 15 अगस्त को संचालित की गई थी। उसी दिन काबुल पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। सीएए द्वारा 16 अगस्त को अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र को ‘‘अनियंत्रित’’ घोषित किया गया था।

सात सितंबर, 2021 की तिथि में लिखे गये पत्र में सीएए के कार्यवाहक मंत्री अल्हज हमीदुल्ला अखुनजादा ने डीजीसीए से अनुरोध किया कि वह भारत और अफगानिस्तान के बीच एरियाना अफगान एयरलाइन और काम एयर की वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन की अनुमति दे।

अखुनजादा ने अपने पत्र में कहा, ‘‘जैसा कि आप अच्छी तरह से जानते हैं कि हाल में काबुल हवाई अड्डे को अमेरिकी सैनिकों द्वारा उनकी वापसी से पहले क्षतिग्रस्त और निष्क्रिय कर दिया गया था।’’ उन्होंने कहा कि कतर द्वारा तकनीकी सहायता की मदद से हवाईअड्डे पर संचालन एक बार फिर से शुरू हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस पत्र का इरादा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के आधार पर दो देशों के बीच सुगम यात्रा आवाजाही को बनाए रखना है और हमारे राष्ट्रीय वाहक (एरियाना अफगान एयरलाइन और काम एयर) का लक्ष्य अपनी निर्धारित उड़ानें शुरू करना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, अफगानिस्तान सीएए आपसे वाणिज्यिक उड़ानों को शुरू करने की अनुमति देने का अनुरोध करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह