लाइव न्यूज़ :

CAA विरोधः इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने छात्रों से की अपील, कहा- न हों हिंसक, अपमानजनक बयानबाजी से बचें

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 9, 2020 14:14 IST

CAA Protest: रामचंद्र गुहा ने सीएए को अनैतिक और संविधान की भावना के विरुद्ध बताया है। वह कह चुके हैं कि कोई भी समझदार और न्यायपूर्ण सरकार इसे वापस ले लेगी। एनआरसी को तत्काल वापस लेना विश्वास बहाल करने और देश को मरहम लगाने के लिए पहला आवश्यक कदम है। 

Open in App
ठळक मुद्दे रामचंद्र गुहा CAA को लेकर लगातार विरोध के सुर मुखर किए हुए हैं।रामचंद्र बेंगलुरु में छात्रों को संबोधित किया और उनसे अनुरोध किया कि वे हिंसा का सहारा न लें।

प्रतिष्ठित इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर लगातार विरोध के सुर मुखर किए हुए हैं। इस बीच उन्होंने बीते दिन बुधवार (08 जनवरी) को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में छात्रों को संबोधित किया और उनसे अनुरोध किया कि वे हिंसा का सहारा न लें।

रामचंद्र गुहा ने छात्रों से कहा, 'मैं छात्रों से अहिंसक होने का आग्रह करूंगा। अब हम दक्षिणपंथ की तानाशाही के खिलाफ हैं लेकिन हमें वामपंथी सत्तावाद के प्रति भी सचेत रहना होगा। अपमानजनक बयानबाजी का इस्तेमाल न करें। हालांकि आलोचना करें।'   बता दें कि रामचंद्र गुहा ने सीएए को अनैतिक और संविधान की भावना के विरुद्ध बताया है। वह कह चुके हैं कि कोई भी समझदार और न्यायपूर्ण सरकार इसे वापस ले लेगी। एनआरसी को तत्काल वापस लेना विश्वास बहाल करने और देश को मरहम लगाने के लिए पहला आवश्यक कदम है। 

गुहा उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें शहर में लागू निषेधाज्ञा की अवहेलना करते हुए बेंगलुरु टाउन हॉल के समीप संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं करने दे रही जो कि नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है।

वहीं चेन्नई में अभिनेता एवं मक्कल नीधि मैयम प्रमुख कमल हासन ने गुहा को हिरासत में लिए जाने की कटु आलोचना की थी। हासन ने ट्वीट कर कहा था कि वह गुहा को गिरफ्तार करके सत्याग्रह की आग को भड़काने के लिए सरकार की मुर्खता पर तालियां पीट-पीटकर हंस रहे हैं। 

गुहा को हिरासत में लिए जाने पर कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि केन्द्र सरकार देश के प्रतिष्ठित इतिहासकार से डर गई है। यह सरकार छात्रों से डरी हुई है। यह सरकार कैब और एनआरसी के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत करने और गांधीजी का पोस्टर पकड़ने पर देश के प्रतिष्ठित इतिहासकारों में से एक से डरी हुई है। मैं राम (चन्द्र) गुहा को हिरासत में लेने की आलोचना करती हूं। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?